National Museum, New Delhi

Call Directions Website Contact the museum

National Museum, New Delhi The National Museum, New Delhi is the premier museum of India that houses an impressive collection
(1163)

The National Museum, New Delhi page intends to reach out to art lovers and its potential visitors in order to inform them of the programmes running at the Museum including lectures, workshops, exhibitions and talks.

राष्ट्रीय संग्रहालय में हिंदी महोत्सव 2026 का उत्साह !आज 5 अक्टूबर, 2026 को हिंदी महोत्सव के अंतर्गत ‘राजभाषा ज्ञान प्रत...
05/10/2026

राष्ट्रीय संग्रहालय में हिंदी महोत्सव 2026 का उत्साह !

आज 5 अक्टूबर, 2026 को हिंदी महोत्सव के अंतर्गत ‘राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संग्रहालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह आयोजन राजभाषा हिंदी के प्रति हमारे जुड़ाव को मजबूत करने और कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।

गांधी जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रकृति, स्वच्छता और श्रमदान का महासंगम! 🌿🧹✨महात्मा गांधी जी की जयंत...
02/10/2026

गांधी जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रकृति, स्वच्छता और श्रमदान का महासंगम! 🌿🧹✨
महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर तथा “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत संग्रहालय के अपर महानिदेशक, निदेशक (प्र. एवं जन.), कार्यालय प्रधान, नोडल अधिकारी (SHS), CISF के जवानों और सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।

इस मुहिम को और अधिक सार्थक बनाते हुए, राष्ट्रीय संग्रहालय के सभी कर्मचारियों ने न केवल बढ़-चढ़ कर भाग लिया, बल्कि सामूहिक श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

पौधों को मिट्टी में रोपते हुए और श्रमदान करते हुए, सभी ने बापू के आदर्शों को याद किया और देश को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए ‘स्वच्छता और पर्यावरण की शपथ’ ली। आइए, हम सब भी इस मुहिम से जुड़कर अपनी धरती मां के संरक्षण का संकल्प लें!

Ministry of Culture

राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में हिंदी महोत्सव 2026 की धूम !राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और रचनात्मकता को बढ़ावा देन...
02/10/2026

राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में हिंदी महोत्सव 2026 की धूम !

राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज, 01 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय संग्रहालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें राष्ट्रीय संग्रहालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ हमारी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के अनुशासित बल के सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषयों पर उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

राष्ट्रीय संग्रहालय राजभाषा हिंदी के सम्मान और इसके प्रयोग को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई।

The exposition ‘Light and the Lotus: The Relics of the Awakened One’, at the Raipithora Complex, Delhi, will remain clos...
01/10/2026

The exposition ‘Light and the Lotus: The Relics of the Awakened One’, at the Raipithora Complex, Delhi, will remain closed on 02.10.2026, on the occasion of Gandhi Jayanti. The exhibition will reopen to the public from 03.10.2026 (Saturday) at 9.00 a.m.

Ministry of Culture

राष्ट्रीय संग्रहालय में गूंजी राजभाषा की गूंज!‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत आज दिनांक 30.09.2026 को राष्ट्रीय संग्रहाल...
30/09/2026

राष्ट्रीय संग्रहालय में गूंजी राजभाषा की गूंज!

‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत आज दिनांक 30.09.2026 को राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘सरल अनुवाद प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और दैनिक शासकीय कार्यों में इसके प्रयोग को अधिक सरल व सुगम बनाना है।

✨ बढ़-चढ़कर रही सहभागिता :
इस आयोजन में राष्ट्रीय संग्रहालय के सम्मानित अधिकारियों, निष्ठावान कर्मचारियों के साथ-साथ सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के सदस्य बलों ने भी अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी प्रतिभागियों ने अनुवाद के माध्यम से भाषा के प्रति अपनी कुशलता और समर्पण का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय संग्रहालय राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गौरव को अक्षुण्ण रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Ministry of Culture

हिंदी पखवाड़ा 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय में दिनांक 29.09.2026 को हिंदी टंकण (Typing) और श्रुतलेखन (Dictation) ...
29/09/2026

हिंदी पखवाड़ा 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय में दिनांक 29.09.2026 को हिंदी टंकण (Typing) और श्रुतलेखन (Dictation) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संग्रहालय के कर्मठ कर्मियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना है, बल्कि दैनिक कार्यप्रणाली में इसकी दक्षता को और मजबूत करना भी है। सभी प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट गति और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए इस पखवाड़े को बेहद खास और प्रेरणादायक बना दिया।

सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सब मिलकर अपने दैनिक कार्यों में हिंदी को अपनाएं और इसके गौरव को बढ़ाएं।
Ministry of Culture

Foundation for Indian Historical and Cultural Research (FIHCR) with the support of National Museum New Delhi cordially i...
25/09/2026

Foundation for Indian Historical and Cultural Research (FIHCR) with the support of National Museum New Delhi cordially invites you all to the launch of the book titled “Land of the Eastern Light: Assam Before the Ahoms” by Sh. Nabaarun Barooah.

The launch will be attended by distinguished guests Sh. Sanjeev Sanyal, Member EAC-PM, Sh. Vikram Sampath Founder-FIHCR; and Sh. J Sai Deepak, Senior Advocate-Supreme Court.

On 26th September 2026, 05:00 to 08:00 PM at NM Auditorium, National Museum, Janpath, New Delhi.

The Registration link is in the Bio.

Ministry of Culture
Sanjeev Sanyal Vikram Sampath Sai Deepak Jayakumar Foundation for Indian Historical and Cultural Research

The exposition ‘Light and the Lotus: The Relics of the Awakened One’, at the Raipithora Complex, will remain closed for ...
10/09/2026

The exposition ‘Light and the Lotus: The Relics of the Awakened One’, at the Raipithora Complex, will remain closed for three days w.e.f. 11.09.2026 to 13.09.2026 (Three Days) in connection with the BRICS meeting held in New Delhi. The exhibition will reopen to the public from 15.09.2026 at 9.00 a.m

Ministry of Culture

The National Museum, New Delhi, will remain closed for three days w.e.f. 11.09.2026 to 13.09.2026 (Three Days) in connec...
10/09/2026

The National Museum, New Delhi, will remain closed for three days w.e.f. 11.09.2026 to 13.09.2026 (Three Days) in connection with the BRICS meeting held in New Delhi. National Museum will reopen to the public from 15.09.2026 at 10.00 a.m.

Ministry of Culture

राष्ट्रीय संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा राजभाषा के वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्यों ...
30/08/2026

राष्ट्रीय संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा राजभाषा के वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर निरंतर प्रयासरत है। श्रीमती शिल्पा रतूड़ी, कार्यालय प्रधान, राष्ट्रीय संग्रहालय की अध्यक्षता में सम्मेलन कक्ष में दिनांक 21 अगस्त, 2026 को “वर्तमान परिदृश्य में राजभाषा कार्यान्वयन “ विषय पर एक राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. प्रज्ञा कांडपाल, हिंदी अधिकारी, भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, ने सारगर्भित एवं उपयोगी विचार प्रस्तुत किया तथा सरकारी कामकाज में राजभाषा कार्यान्वयन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होनें राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3 (3) के अंतर्गत आने वाले 14 दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने हिंदी एवं भारतीय संस्कृति के बारे में भी बताया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। श्री राजेश कुमार, सहायक निदेशक (राजभाषा), राष्ट्रीय संग्रहालय ने कार्यशाला का संचालन किया। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय संग्रहालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अंत में श्री राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि यदि हम हिंदी में निरंतर अभ्यास करें तो हिंदी में कार्य करना मुश्किल नही है क्योंकि किसी भी चीज के प्रयास और अभ्यास से ही सफलता मिलती है। हिंदी में कार्य करना हमारा नैतिक और संवैधानिक दायित्व है।

Address

Janpath
Delhi
110011

Opening Hours

Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm
Sunday 10am - 5pm

Telephone

+911123019272

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Museum, New Delhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Museum

Send a message to National Museum, New Delhi:

Shortcuts

Share

Category