06/08/2026
हिरोशिमा दिवस की 81वीं वर्षगांठ के अवसर पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गांधी दर्शन, राजघाट में 'चिल्ड्रन्स सोशल कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन किया गया।
"एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" विषय पर दिल्ली एवं एनसीआर के लगभग 60 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने सामाजिक प्रोजेक्ट्स, नवाचारों एवं रचनात्मक मॉडलों के माध्यम से विश्व शांति, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण और वसुधैव कुटुम्बकम् का प्रेरक संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल ने की। मुख्य अतिथि विधायक श्री अजय महावर एवं विशिष्ट अतिथि नेशनल साइंस सेंटर के निदेशक डॉ. विजय शंकर शर्मा रहे।
अपने संबोधन में श्री विजय गोयल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में शांति, अहिंसा, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम हैं।
प्रतियोगिता में पुनीत पब्लिक स्कूल ने प्रथम, हिल वुड्स पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा एयर फोर्स गोल्डन जुबली स्कूल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।