Bhagwan Mahavir Deshna Foundation

Bhagwan Mahavir Deshna Foundation Bhagwan Mahavir Deshna Foundation

05/16/2026

आज शनि अमावस्या के पावन अवसर पर जीव दया संस्थान, अमीनगर सराय द्वारा मुरादनगर गंग नहर पर आयोजित मछलियों के जीवनदान के इस पुण्य कार्यक्रम में BMDF के डायरेक्टर श्री Manoj Kumar Jain जी ने सहभागिता की। 85,000 से अधिक मछलियों को जीवनदान देकर भगवान महावीर स्वामी जी के “जियो और जीने दो” संदेश को साकार किया गया।

इस अवसर पर श्री मनोज कुमार जैन जी ने आगामी बकरा ईद के संदर्भ में भी सभी से जीव दया संस्थान के अभयदान अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मात्र ₹11,000 के सहयोग से एक बकरे को जीवनदान दिया जा सकता है। आइए, अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर जीवदया और करुणा के इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें।

आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को बकरा ईद के अवसर पर दिल्ली में सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और मर्यादित वाताव...
04/20/2026

आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को बकरा ईद के अवसर पर दिल्ली में सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और मर्यादित वातावरण बनाए रखने हेतु एक विनम्र पत्र प्रेषित किया गया।

इस पत्र में दिल्ली की बहुधार्मिक और बहुसांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए यह आग्रह किया गया है कि पर्व के दौरान सभी धार्मिक गतिविधियाँ संवेदनशीलता, स्वच्छता, विधि-व्यवस्था और परस्पर सम्मान के साथ संपन्न हों।

पत्र में विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचाव, पशु अवशेषों के वैज्ञानिक एवं स्वच्छ निस्तारण, सोशल मीडिया पर अनावश्यक प्रसार से संयम, तथा माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया है।

यह निवेदन भगवान महावीर स्वामी जी के अहिंसा, करुणा और जीवदया के संदेश से प्रेरित है, ताकि दिल्ली में सभी नागरिक आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ अपने पर्व मना सकें।

मनोज कुमार जैन
निदेशक, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन
निगम पार्षद (मनोनीत)

04/17/2026

आज जीव दया संस्थान द्वारा आयोजित एक अत्यंत पुण्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर वास्तव में आत्मिक संतोष, करुणा और अहिंसा के संदेश को जीवन में अनुभव करने का क्षण था।

इस पावन आयोजन के सूत्रधार मनोज जैन बक्करवाला जी रहे, जिन्होंने इस जीवदया कार्य के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी जी के “जियो और जीने दो” के संदेश को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उनके इस पुनीत प्रयास के लिए हृदय से साधुवाद।

आज मुरादनगर नहर के ऊपर 70,000 से भी अधिक मछलियों को जीवनदान देकर स्वच्छ जल में प्रवाहित किया गया। यह कार्य केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानवता, जीव-दया और करुणा का अनुपम उदाहरण है। जिस समय विश्व में युद्ध और हिंसा का वातावरण व्याप्त है, उस समय ऐसे आयोजन भगवान महावीर और आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन-संदेश को और अधिक प्रासंगिक बना देते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित होकर मनोज कुमार जैन को जनसमुदाय को संबोधित करने का भी सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि जीवों की रक्षा, दया और सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है।

जीव दया संस्थान, मनोज जैन बक्करवाला, और इस पावन कार्य में जुड़े सभी सहयोगियों को हृदय से साधुवाद और मंगलकामनाएँ।

जय जिनेन्द्र।

– मनोज कुमार जैन
डायरेक्टर, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन
मनोनीत निगम पार्षद

04/10/2026

भारत मंडपम, नई दिल्ली में 5 अप्रैल को आयोजित मेरे महावीर 3.0 — महावीर कथा के पावन मंच से पूज्य आचार्य लोकेश मुनि जी का प्रेरणादायी संबोधन हर हृदय को शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश से भर गया।

भगवान महावीर के सिद्धांतों पर उनका उद्बोधन हम सभी के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है।

.0 Acharya Lokesh Muni Manoj Kumar Jain Ca Rajiv Jain

JITO ईस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ के पावन अवसर पर भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF) के डायरेक्...
04/09/2026

JITO ईस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ के पावन अवसर पर भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF) के डायरेक्टर श्री मनोज कुमार जैन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हर्ष मल्होत्रा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। सामूहिक णमोकार महामंत्र के जाप के माध्यम से विश्व शांति, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक एकता का प्रेरणादायी संदेश प्रसारित हुआ।

भगवान महावीर देशना फ़ाउण्डेशन (BMDF) जैन धर्म की गरिमा, भगवान महावीर के अमर संदेश और समाज की धार्मिक भावनाओं के सम्मान क...
04/08/2026

भगवान महावीर देशना फ़ाउण्डेशन (BMDF) जैन धर्म की गरिमा, भगवान महावीर के अमर संदेश और समाज की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

हाल ही में दैनिक पंजाब केसरी (Punjab Kesari) के धर्म-कर्म संस्करण में प्रकाशित एक लेख के संदर्भ में BMDF की ओर से निदेशक श्री मनोज कुमार जैन के नेतृत्व में विनम्रतापूर्वक पत्र लिखकर जैन भावनाओं के विषय में अपनी गहरी आपत्ति प्रस्तुत करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया ।

हम BMDF की ओर से संतोषपूर्वक साझा करते हैं कि दैनिक पंजाब केसरी ने अपने अगले प्रकाशन में क्षमा प्रार्थना प्रकाशित की और यह स्वीकार किया कि किसी की भावनाओं को आहत करना उनकी मंशा नहीं थी। उन्होंने भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने का भी संकल्प व्यक्त किया। इसके लिए पंजाब केसरी का आभार, धन्यवाद।

यह पूरा प्रकरण इस बात का उदाहरण है कि जब संवाद, संयम और सम्मान के साथ बात रखी जाए, तो समाधान का मार्ग अवश्य निकलता है। BMDF जैन धर्म, सत्य, अहिंसा और सह-अस्तित्व के मूल्यों के साथ सदैव धर्मसम्मत, गरिमामय और रचनात्मक संवाद का पक्षधर रहा है और आगे भी रहेगा।

भगवान महावीर के उपदेश हमें यही सिखाते हैं कि सम्यक दृष्टि, सम्यक संवाद और सम्यक आचरण के माध्यम से समाज में सौहार्द और सम्मान बनाए रखा जाए।

जय जैनेद्र।

– मनोज कुमार जैन (Manoj Kumar Jain)
डायरेक्टर, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन

“मेरे महावीर 3.0 — महावीर कथा” के पावन मंच पर श्री राजीव जैन (CA) (Ca Rajiv Jain) जी ने अपनी अद्भुत, प्रभावशाली और मंत्र...
04/07/2026

“मेरे महावीर 3.0 — महावीर कथा” के पावन मंच पर श्री राजीव जैन (CA) (Ca Rajiv Jain) जी ने अपनी अद्भुत, प्रभावशाली और मंत्रमुग्ध कर देने वाली कथा-वाणी से ऐसा आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया कि हर श्रोता प्रभु महावीर की करुणा, शांति और अहिंसा में डूबता चला गया।

उनकी वाणी केवल शब्दों का प्रवाह नहीं थी, वह एक साधना थी —
एक ऐसी दिव्य प्रस्तुति, जिसमें भगवान महावीर स्वामी जी का जीवन, उनकी जन्मकथा, उनके आदर्श, उनका त्याग, उनकी तपस्या और उनका शाश्वत संदेश जीवंत होकर हमारे हृदयों तक उतर गया।

श्री राजीव जैन जी ने जिस भाव, गहराई, ओज और आत्मीयता के साथ महावीर कथा को प्रस्तुत किया, वह निस्संदेह अविस्मरणीय है। उनकी कथा ने केवल मन को नहीं, आत्मा को स्पर्श किया।
यह अनुभव ऐसा था मानो प्रभु महावीर का संदेश स्वयं मंच से प्रवाहित हो रहा हो — “जियो और जीने दो”, “अहिंसा”, “सत्य”, “करुणा” और “संयम” का अमर स्वरूप।

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF) श्री राजीव जैन (CA) जी को इस दिव्य, प्रभावशाली और स्मरणीय प्रस्तुति के लिए हृदय से नमन करता है।

उनकी कथा-वाणी ने “मेरे महावीर 3.0” को सचमुच एक आध्यात्मिक उत्सव, एक जीवंत साधना और एक अमिट स्मृति में परिवर्तित कर दिया।

जय जिनेन्द्र।
भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF)

भगवान महावीर स्वामी जी के 2625वें जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में 5 अप्रैल को आयोजित “मेरे महावीर ...
04/06/2026

भगवान महावीर स्वामी जी के 2625वें जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में 5 अप्रैल को आयोजित “मेरे महावीर 3.0 — महावीर कथा” का आयोजन अत्यंत भव्य, भावपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह दिव्य संध्या प्रभु महावीर के अहिंसा, सत्य, करुणा, संयम और अपरिग्रह के शाश्वत संदेश को समर्पित रही। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श किया, बल्कि भगवान महावीर के जीवन और आदर्शों को एक नई गरिमा और जीवंतता के साथ जन-जन तक पहुँचाया।

इस ऐतिहासिक सफलता के लिए श्री राजीव जैन (CA) को हार्दिक बधाई, जिनकी ओजस्वी कथा-वाणी ने प्रभु महावीर के संदेश को अत्यंत प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

साथ ही कथा के मुख्य संयोजक श्री मनोज कुमार जैन एवं श्री वर्षु जैन, कथा के सूत्रधार श्रीमती अभीषा जैन, गीत / संगीतकार श्री प्रदीप जैन जी को हार्दिक बधाई।

श्री सत्य भूषण जैन, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री सुभाष ओसवाल जैन एवं श्री अनिल कुमार जैन (CA) का हार्दिक आभार, जिनके समर्पण, सहयोग और नेतृत्व से यह आयोजन सफल और स्मरणीय बन सका।

पूज्य आचार्य लोकेश मुनि महाराज जी के पावन सान्निध्य, आशीर्वाद और उद्बोधन ने इस आयोजन को और अधिक दिव्य एवं प्रेरणादायी बना दिया।

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन उन सभी श्रद्धालुजनों, अतिथियों, सहयोगियों और समाजबंधुओं का हृदय से धन्यवाद करता है, जिनकी उपस्थिति और प्रेम ने इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

जय जिनेन्द्र।

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF)

.0

भगवान महावीर स्वामी जी के 2625वें जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित “मेरे महावीर 3.0 — महावीर कथा” एक दिव्य, भव्य और आध...
03/28/2026

भगवान महावीर स्वामी जी के 2625वें जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित “मेरे महावीर 3.0 — महावीर कथा” एक दिव्य, भव्य और आध्यात्मिक आयोजन के रूप में रविवार, 5 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे, भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में संपन्न होने जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर हमें भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी का मुख्य आतिथ्य प्राप्त होगा, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और भी अधिक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक बनाएगी।

कार्यक्रम में कथावाचन श्री राजीव जैन (सीए) द्वारा किया जाएगा, जिनकी वाणी के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य, करुणा, संयम और अपरिग्रह के संदेश को सरल, प्रभावशाली और हृदयस्पर्शी रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में महावीर के आदर्शों को आत्मसात करने की एक प्रेरणा होगी।

यह भव्य आयोजन बीआरजे प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत तथा भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में मनोज कुमार जैन मुख्य कथा संयोजक के रूप में तथा समस्त सहयोगीगण और गणमान्यजन अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

आइए, हम सभी मिलकर इस पावन आध्यात्मिक महोत्सव का हिस्सा बनें, भगवान महावीर के शाश्वत संदेश को अपने जीवन में अपनाएँ और समाज में शांति, सद्भाव एवं मानवता के मूल्यों को सशक्त करें।

जय जिनेन्द्र।

— मनोज कुमार जैन
(मुख्य कथा संयोजक)
डायरेक्टर, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन

.0

जय जिनेन्द्र।भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर एक अद्वितीय और दिव्य आध्यात्मिक आयोजन “मेरे महावीर 3.0...
03/16/2026

जय जिनेन्द्र।
भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर एक अद्वितीय और दिव्य आध्यात्मिक आयोजन “मेरे महावीर 3.0 – महावीर कथा”का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष प्रस्तुति पहली बार भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जहाँ भगवान महावीर के जीवन, उनके तप, करुणा, अहिंसा और आत्मज्ञान के अमर संदेशों को कथा, संगीत और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।

इस दिव्य कथा का वाचन राजीव जैन ‘सीए’ (Ca Rajiv Jain) द्वारा किया जाएगा, जिसमें उनके साथ सूत्रधार अभीषा जैन कथा को भावपूर्ण रूप से प्रस्तुत करेंगी तथा प्रदीप जैन के गायन और संगीत से यह आध्यात्मिक अनुभव और भी दिव्यता से भर उठेगा।

यह प्रस्तुति एक विशेष सभागार अनुभव के रूप में आयोजित की जा रही है, जिसे केवल उपस्थित होकर ही अनुभव किया जा सकेगा, क्योंकि इस कार्यक्रम का कोई टीवी या यूट्यूब प्रसारण नहीं होगा। अतः यह अवसर उन सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत विशेष है जो भगवान महावीर के जीवन और उनके संदेश को एक गहन और प्रेरणादायी रूप में अनुभव करना चाहते हैं।

BRJ Production द्वारा Bhagwan Mahavir Deshna Foundation के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर भगवान महावीर के शाश्वत संदेश — अहिंसा, करुणा, त्याग और आत्मजागरण — को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

📍 स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
📅 तिथि: रविवार, 5 अप्रैल 2026 | सायंकाल

अधिक जानकारी के लिए:
RSVP: साहदेव जैन – +91 78270 50486

जय महावीर | जय जिनेन्द्र 🙏

.0

Address

201, Prakash House, 4379/4B, Ansari Road, Daryaganj, Delhi
New Delhi, IL
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhagwan Mahavir Deshna Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Museum

Send a message to Bhagwan Mahavir Deshna Foundation:

Share

Category