09/07/2023
पटना के कंकड़बाग अंतर्गत CC-92, PC कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित मिलन समारोह में वीआईपी पार्टी के विचारधारा व कार्यशैली से प्रभावित होकर अपने सभी समर्थकों के साथ श्रीमती सीमा कुशवाहा जी ने वीआईपी पार्टी की सदस्ता ग्रहण की। सभी सदस्यों का वीआईपी परिवार में हार्दिक स्वागत है। वीआईपी कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है कि आज प्रदेश में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। श्रीमती सीमा कुशवाहा सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पार्टी में आने से पार्टी की ताकत और बढ़ी है तथा हमारी पार्टी की महिला शक्ति और सुदृढ़ हुई है।
सभी वर्ग, सभी समाज एवं सभी धर्म के लोगों का वीआईपी परिवार में हार्दिक स्वागत है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उमेश सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैधनाथ सहनी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिन्द, प्रदेश युवाध्यक्ष श्री पप्पू चौहान, NVS महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सहनी, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष रोहतास श्री विवेक कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष श्री राजेश कुशवाहा, मुखिया श्री डब्लू कुशवाहा, सरपंच श्री अजीत कुशवाहा, श्री चंदन कुशवाहा, श्री संजय यादव, श्री राजीव कुशवाहा, श्री उमाशंकर कुशवाहा, खुर्शीद अंसारी जी, श्री राजू यादव, श्री वशिष्ठ सिंह, श्री रितेश कुशवाहा, श्री मुन्ना कुशवाहा, श्री आशुतोष मौर्य सहित पार्टी के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।