Chhattisgarh Tribal and Freedom Fighter Museum

Chhattisgarh Tribal and Freedom Fighter Museum Welcome to the Official Facebook Community of the TRibal Research and Training Institute(TRIT),Chhattisgarh. Like & Follow Us

At TRIT, our mission goes beyond just research; we aim to keep the heartbeat of tribal Chhattisgarh alive for future generations.

भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर अटल न...
10/06/2026

भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आज संस्थान में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत “Birsa Lives in New Bharat – Unsung Heroes” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जनजातीय वीरों, जननायकों तथा जनजातीय समाज के उत्थान, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को समर्पित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय वीरों एवं जननायकों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान की संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, संयुक्त संचालक श्रीमती गायत्री नेताम, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के अपर संचालक श्री जितेन्द्र गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम तथा जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए अनेक जनजातीय वीरों एवं जननायकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की गौरवशाली परंपरा आज भी समाज को प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में भुमकाल क्रांति, झण्डा सत्याग्रह, जंगल सत्याग्रह आदि जनआंदोलनों से जुड़े अमर जननायकों के वंशजों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय समुदाय के हितों के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा डॉ. भवर सिंह पोर्ते सम्मान, शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत व्यक्तियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही शिक्षा, कला एवं संस्कृति, साहित्य, लोक परंपरा, जनजातीय चिकित्सा ज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा, जनजातीय अधिकारों के संरक्षण तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनजातीय हितैषी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।




जनजातीय गौरव उत्सव 2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान TR...
22/05/2026

जनजातीय गौरव उत्सव 2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान TRTI द्वारा दिनांक 22.05.2026 को एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा IAS, संचालक TRTI श्रीमती हिना अनिमेष नेताम IAS, पद्मश्री श्री अजय मंडावी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस आयोजन में NIC से श्री सत्येश शर्मा, IIM से श्री अमित कुमार, समर्थन संस्था से श्री देवीदास जी, NIT से डॉ. राकेश त्रिपाठी जी, IIIT नवा रायपुर से डॉ. रामाकृष्ण जी, जनजातीय समुदाय के जनजातीय विशेषज्ञ श्री अश्वनी कांगे जी की ओर से “जनजातीय नेतृत्व आधारित सतत विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका” विषय पर अपना वक्तव्य दिया गया।

संगोष्ठी अंतर्गत विशेषज्ञों के द्वारा मुख्य रूप से Quality Data के संकलन पर जोर दिया गया, क्योंकि किसी विषय पर जितना ज्यादा डेटा उपलब्ध होगा, उतनी ही विश्वसनीयता और सहजता AI को Data के Analyst कर सही प्रमाण देने में होगी।
साथ ही AI की मदद से जनजातीय/सामाजिक आर्थिक विकास, शैक्षणिक विकास, स्वास्थ्यगत समस्याओं के निवारण में विकास किया जा सकेगा, जिनकी सर्वप्रथम अंतिम छोर में माने जाने वाले जनजातीय समुदाय से प्रारंभ करने की आवश्यकता है।
जनजातीय क्षेत्र में उनके ज्ञान को मूल रूप में संजोते हुए स्थानीय लोगों के विचार को ध्यान में रखकर करना चाहिए, जिसे सामाजिक मूल्यों और तकनीक में सामंजस्य बना रहे । प्रथम बार LIVE प्रसारण के साथ कार्यक्रम में विभाग के अपर संचालक श्री संजय गौड़, संयुक्त संचालक श्रीमत गायत्री नेताम सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




“नया रायपुर के ये संग्रहालय छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय विरासत का अद्भुत संगम हैं—जहाँ एक ओर आधुनिक तकनीक से वीरों का बल...
18/05/2026

“नया रायपुर के ये संग्रहालय छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय विरासत का अद्भुत संगम हैं—जहाँ एक ओर आधुनिक तकनीक से वीरों का बलिदान जीवंत होता है, तो दूसरी ओर पारंपरिक शिल्प और कलाकृतियों में यहाँ की संस्कृति धड़कती है।”




दिनांक 12.05.2026 को आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालक महोदया की उपस्थिति में जनजातीय शौर्य पथ एवं अनुस...
13/05/2026

दिनांक 12.05.2026 को आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालक महोदया की उपस्थिति में जनजातीय शौर्य पथ एवं अनुसंधानिक कार्यों के संबंध में बैठक आयोजित कर अनुसंधानिक कार्यों की रूपरेखा एवं जनजातीय शौर्य पथ के अनुसंधानिक कार्य पर मार्गदर्शन किया गया।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ राज्य के शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय लोकार्पण के दौरान श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह जी की 12 पीढ़ियों की वंशावली का अवलोकन करते हुए इस संग्रहालय में जिन क्रांतियों को दर्शाया गया है, उन वीर जननायकों के पूर्वजों एवं वंशजों के संबंध में भी ऐसी ही वंशावली तैयार किये जाने की आवश्यकता बताई गई है। तत्संबंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनजातीय शौर्य पथ का निर्माण करने संबंधी कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें जननायकों/ सेनानियों से संबंधित वस्तुओं का संकलन, क्रांति से संबंधित प्रमुख स्थलों / ग्रामों जहां बैठकें / लड़ाई/गिरफ्तारीयां/फांसी आदि जानकारी तैयार अनुसूची में एकत्र किये जाने हेतु अनुसंधानिक अमलों को प्रशिक्षण दिया गया।




29/04/2026



Address

Sector 24
Naya Raipur
493661

Opening Hours

Tuesday 10:30am - 6pm
Wednesday 10:30am - 6pm
Thursday 10:30am - 6pm
Friday 10:30am - 6pm
Saturday 10:30am - 6pm
Sunday 10:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhattisgarh Tribal and Freedom Fighter Museum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category