Meera Smarak, Merta City

Meera Smarak, Merta City Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Meera Smarak, Merta City, Museum, MEERA TEMPLE, Merta City.

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏जय श्री कृष्णा सा 🙏 जय श्री राधे राधे सा 🙏
26/04/2026

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏
जय श्री कृष्णा सा 🙏 जय श्री राधे राधे सा 🙏

मीरां शोध संस्थान में दीपाली का किया अभिनंदन --------------------------------------मेड़तासिटी  मीरां शोध संस्थान परिसर म...
26/04/2026

मीरां शोध संस्थान में दीपाली का किया अभिनंदन
--------------------------------------
मेड़तासिटी
मीरां शोध संस्थान परिसर में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कालू खां देशवाली की अध्यक्षता एवं मीरां महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा रजत के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मीरा शोध संस्थान की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिसमें आगामी मीरां जयंती महोत्सव पर संस्थान द्वारा होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा उपस्थिति सदस्यों द्वारा की गई । इस सन्दर्भ में संस्थान सचिव नंदू श्री मंत्री ने बताया कि " मीरां मेड़तनी पुरस्कार " हेतु मार्च में विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें पुरस्कार हेतु आने वाली प्रविष्टियों पर सर्व सम्मति से विचार विमर्श करते हुए पुरस्कार विजेता के नाम का चयन किया जाएगा ।
इस अवसर पर मीरांबाई स्मारक के प्रबंधक नरेंद्रसिंह जसनगर की होनहार सुपुत्री दीपाली का शोध संस्थान के द्वारा भव्य सम्मान किया गया । दीपाली ने हाल ही में वर्ष 2024 की आर ए एस परीक्षा में 609 वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया ।
इस अवसर पर श्रीमती उमा शर्मा रजत ने बताया कि वर्ष 2020 में जब इन्होंने बी एस सी फिजिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त तब ही पता चल गया था कि यह बिटिया आगे चलकर कोई बड़ी अफसर बनेगी । डॉ कालू खां देशवाली ने अपने उद्बोधन में दीपाली को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक आई ए एस परीक्षा पास नहीं हो जाए तब तक यह क्रम रुकना चाहिए ।
इस अवसर पर श्री भवानीसिंह राठौड़ ने बताया कि दीपाली अपनी कक्षा में सबसे होनहार छात्रा थी । भगवतीप्रसाद टेलर ने बताया कि स्मारक प्रबन्धक नरेंद्रसिंह की मेहनत का फल दीपाली को मिला है और अपने माता पिता के आशीर्वाद से ही आज यह मुकाम हासिल किया है ।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं कार्टूनिस्ट चांद मोहम्मद घोसी अपने शेर ओर शायरी के माध्यम से दीपाली का हौसला अफजाई किया । आसु कवि नथमल शर्मा ने दीपाली पर लिखी कविता सुना कर सबको भाव विभोर कर दिया । संस्थान सचिव नंदू श्री मंत्री ने दीपाली को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने लक्ष्य को हासिल करने का निरंतर प्रयास करते रहो ताकि समय आने पर आप अपना मुकाम हासिल कर सको ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अन्त में मीरां शोध संस्थान अध्यक्ष श्यामसुंदर सिखवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए दीपाली को हार्दिक बधाई दी और और अपनी कविता के माध्यम से उसे संदेश देते हुए कहा कि ,,
" पानी भरा समुद्र सूख जाए पर ,
अपनी प्यास को मत सूखने दो ।
मन चाहा जीवन ना भी मिले ,
पर साहस को मत सूखने दो ।।
माना तुम अकेली हो , पथ कांटो भरा है ,
लम्बा बड़ा सफ़र है ।
पर मंज़िल तुम्हारे इंतज़ार में है ,
अपने विश्वास को मत सूखने दो ।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामरतन लटियाल ने किया । इस अवसर पर फकीरचन्द शर्मा , रामकुमार जांगिड़ , कृष्णगोपाल गोड़ , नरेन्द्रसिंह , डॉ हेमेंद्र पानेरी , रमेशचंद चौहान , डॉ संजय व्यास , सुरेशचंद्र सैन राजेंद्र जोशी , सुजीत सैन , प्रदीप दाधीच , सुरेन्द्रकुमार डालिया , दीपक राखेचा सहित शहर के गणमान्य महानुभाव की उपस्थिति रही ।

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏🙏
19/04/2026

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏🙏

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏
17/04/2026

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏🌹💐🏵️🌻
17/04/2026

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏🌹💐🏵️🌻

जय श्री चारभुजानाथ की सा 🙏 जय श्री कृष्णा सा 🌹💐
14/04/2026

जय श्री चारभुजानाथ की सा 🙏 जय श्री कृष्णा सा 🌹💐

आपणी धरोहर अपना गौरव 🙏🌹💐
14/04/2026

आपणी धरोहर अपना गौरव 🙏🌹💐

🙏🙏
14/04/2026

🙏🙏

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏 जय श्री कृष्णा सा 🌹💐
31/03/2026

जय श्री चारभुजा नाथ की सा 🙏 जय श्री कृष्णा सा 🌹💐

पंच गौरव उत्सव राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना अंतर्गत पंच गौरव उत्सव के तहत एक जिला एक पर्यटन स्थल मीराबाई स्मारक में जिल...
20/03/2026

पंच गौरव उत्सव
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना अंतर्गत पंच गौरव उत्सव के तहत
एक जिला एक पर्यटन स्थल मीराबाई स्मारक में
जिला प्रशासन ,नागौर एवं उप खंड स्तरीय पर्यटन विकास समिति, मेड़ता द्वारा शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया

मंच पर सजीव हुईं मीरा, भक्ति रस में डूबकर भाव विभोर हुए दर्शक

पंच गौरव उत्सव के तहत मीरा स्मारक परिसर में 18 मार्च को आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को भक्ति और कला के अद्भुत संगम से मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर जब श्री राम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों ने मीरा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, तो ऐसा लगा मानो स्वयं मीराबाई की भक्ति सजीव होकर दर्शकों के बीच उतर आई हो।
इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, विधायक लक्ष्मणराम कलरु, कार्यवाहक जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, उपखंड अधिकारी पूनम चोयल, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग नागौर के उप निदेशक रामकुमार राव, पर्यटक स्वागत केंद्र अजमेर सहायक निदेशक योगेश कुमार खत्री,तहसीलदार रामसिंह गुर्जर,महंत हरिनारायण शास्त्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा लाहोटी, ईओ रामरतन चौधरी, प्रबंधक नरेंद्रसिंह जसनगर, जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं उपखंड प्रशासन के अधिकारी सहित शहरवासी उपस्थित रहे।
उत्सव में स्थानीय दयाराम एंड पार्टी ने गणेश वंदना के बाद भगवान चारभुजानाथ और मीराबाई के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य प्रस्तुति में श्री राम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों ने मीराबाई के जीवन, उनके कृष्ण प्रेम, संघर्ष और भक्ति के भावों को नृत्य और अभिनय के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

सजीव अभिनय, रंग-बिरंगे परिधान और मनमोहक संगीत ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और
रंगमंच की त्रिवेणी ने मेड़ता की पहचान मीरा की नगरी को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
उत्सव के अवसर पर मीरा स्मारक में पंच गौरव योजना से संबंधित जानकारी की साहित्य प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस कार्यक्रम से पहले राजस्थान दिवस एवं सनातन नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा भगवान श्री चारभुजानाथ एवं भक्त शिरोमणि मीराबाई मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया।

मीरा स्मारक पैनोरमा मेड़तासिटी
20/03/2026

मीरा स्मारक पैनोरमा मेड़तासिटी

पंच गौरव उत्सव 🙏
20/03/2026

पंच गौरव उत्सव 🙏

Address

MEERA TEMPLE
Merta City
341510

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm
Saturday 9:30am - 6pm
Sunday 9:30am - 6:30pm

Telephone

+919461299821

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Meera Smarak, Merta City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Museum

Send a message to Meera Smarak, Merta City:

Share

Category