02/08/2026
आज दिनांक 02/08/2026 को कालका बिन्दादीन महाराज की ड्योढ़ी एवं कथक संग्रहालय, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) में घुंघरू पूजन एवं गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कालका बिन्दादीन महाराज की ड्योढ़ी में कथक नृत्य सीखने वाले छात्रों ने गुरु राममोहन महाराज जी के सम्मुख अपनी नृत्य कला का प्रस्तुतीकरण एवं हाजरी दी । इस कार्यक्रम में तबले पर गुरु राममोहन महाराज ने साथ दिया ।