01/09/2026
पुल के अभाव में जनाजा लेकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, प्रशासन से पुल की मांग
बहादुरगंज क्षेत्र के बैसा कब्रिस्तान, झिंगाकाटा जाने वाले रास्ते पर पुल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बरसात के दिनों में नदी पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
मय्यत को कब्रिस्तान तक पहुंचाने के लिए लोगों को कंधे पर जनाजा लेकर पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के सामने इस समस्या को रखा गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित और आसान हो सके।