19/10/2025
'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम 2025 #10वां_वर्ष
स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में छोटा गम्हरिया स्थित दुगार्पूजा मैदान में दीपावली से पूर्व ' ीया_शहीदों_के_नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन रश्मि साहू और , पूर्व सैनिक एस शेखर ने की।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आर्मी कैम्प सोनारी के नायक सूबेदार सीके सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्वांचल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जगदेव जी, निवर्तमान पार्षद सिद्धनाथ सिंह, बाबू मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ नव ज्योति विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा दीप मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सोनारी आर्मी कैंप के सूबेदार नायक सीके सिंगा ने कहा देश की खातिर मर मिटने वाले ऐसे बहादुर सेनाओं को शत शत नमन, देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के देशभक्ति कार्यक्रमों से लोगों में देशप्रेम का जज्बा उत्पन्न होता है।
विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आयोजक मंडली के द्वारा सभी शहीदों को एक साथ श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम अति सराहनीय है। उन्होंने लोगों से दीपावली समेत दैनिक जीवन में उपयोग के लिए स्वदेशी वस्तुओं की ही खरीददारी करने की अपील किया।
इस मौके पर देश की शहीद जवानों के नाम हजारों दीप जलाकर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय और क्षेत्र के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति कर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विद्या भारती, आदर्श विकास विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, वाणी विद्या मंदिर, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, कार्यक्रम के अंत में मंच की ओर से बीते दिनों आयोजित प्रश्नोत्तरी और चित्रांकन प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर विहिप नेता भगवान सिंह, डी एन सिंह, जलेश्वर सिंह, रामयश तिवारी, दलबीर सिंह, सन्नी सिंह,सनी देव भक्त मंडली के संरक्षक देबू घोष, रविकांत भगत, हरिशंकर शाह अमित सिंहदेव, शैलेश तिवारी,राजन साव, विवेक कुमार, अर्पित यादव, नगीना यादव, आदर्श दूबे, मानव प्लाजा, मनीष मुखर्जी, अनिमेष कुमार, संतोष प्रसाद, बाबूराम मार्डी, आकाश कुमार, मुकेश कुमार, जितेन्द्र सिंह, अभिजीत, संजय भारती समेत मंच के सभी सदस्य व काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।