16/02/2025
घर पर बनाए स्वादिष्ट पकवान
सभी की रेसिपी साथ में पोस्ट हैंI
🍱पाव भाजी रेस्टोरेंट स्टाइल परफेक्ट पाव भाजी लाजवाब स्वाद 😋💦
पाव भाजी
सामग्री -
4 उबले आलू
1 कप उबले मटर
1/2 उबली गोभी
2 शिमला मिर्च बारीक कटी
6 हरी मिर्च बारीक कटी
3 टमाटर बारीक कटे
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1 प्याज बारीक कटा
नमक
1/2 कप मक्खन
नींबू का रस
हरा धनिया
एवरेस्ट पाव भाजी मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
रेसिपी- आलू, गोभी, मटर को उबाल कर के मेस कर ले.मक्खन गरम कर के अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और हरी मिर्च प्याज , शिमला बारिक काट के पकाये.नमक मिर्च पाउडर और एवरेस्ट पाव भाजी मसाला मिला कर के पकाये और बारीक टमाटर मिला के गलाये .... सभी सब्जियां मिला के अच्छे से मिक्स कर ले और थोड़ा पानी मिला दे. सिकी हुई पाव के साथ तैयार पाव भाजीI
🍱कुरकुरा चटपटा दाल पकवान 😋💦
दाल -
सामग्री
1 कप चना दाल
नमक
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 जीरा
1/2 गरम मसाला पाउडर
1/2 चाट मसाला
2 चम्मच तेल
हींग
कड़ी पत्ता
1 प्याज
2 हरी मिर्च
नींबू
2 चम्मच हरी धनिया चटनी
पकवान-
1 कप मैदा
2 चम्मच आटा
1 चम्मच सूजी
नमक
1/2 जीरा
1/2 कुटी हुई काली मिर्च
तेल
रेसिपी -
दाल -
2 घंटे भीगी चीन दाल को कुकर में नमक और हल्दी पाउडर दाल के उबाल कर ले. पैन में तेल गरम करें और हींग जीरा कड़ी पता डाले.कटी हरी मिर्च डाले.लाल मिर्च पाउडर डाले और दाल मिला दे.गरम मसाला और चाट मसाला मिलाये.दाल तैयार है. पकवान - आटा सूजी नमक जीरा काली मिर्च 2 चम्मच तेल को अच्छे से मिलायें.पानी से आटा लगा के 15 मिनट ढक के रख दे.... पापड़ी के जैसे बेल कर तेल में फ्राई कर ले...
दाल में प्याज़ नींबू मिला के पकवान के साथ सर्वे करे.तैयारI
🍱चटपटे तीखे - छोले भटूरे 🍱
छोले-
सामग्री- 1 कप छोले ( काबुली चने)
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच अदरक पेस्ट
2 हरी मिर्च कटी हुई
2 टमाटर का पेस्ट
1 चम्मच साबुत गरम मसाला
1/2 चम्मच जीरा
हींग
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच छोला मसाला
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
विधि-
काबुली चने को रात भर भीगो दे . छोले में नमक और 1 चम्मच तेल डाल के कुकर में उबाल ले. अदरक, हरी मिर्च, और टमाटर का पेस्ट बना ले...कढ़ाई में तेल गरम करें और साबुत गरम मसाला, जीरा और हिंग डाले और धनिया और मिर्ची पाउडर ,कसूरी मेथी, छोले मसाला डाल के पेस्ट मिला के पकाए. तेल ऊपर आने पर छोले मिला दे और थोडा पानी मिला के पकाए। आखिर में हरा धनिया से गार्निश करें।
भटूरे -
सामग्री-
2 कप मैदा
1 कप सूजी
नमक
1/4 चम्मच मीठा सोडा
1 चीनी
1/2 कप दही
गुनगुना पानी
फ्राई के लिए तेल
विधि - एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक,मीठा सोडा मिला लेI आटे के बीच में जगह बना कर उसमे चीनी और दही मिलाये और गुनगुने पानी से नरम आटा लगा ले और ढक के 2 घंटे रख देेI 2 घंटे बाद भटूरे बेल के गरम तेल में तल लेI भटूरे तैयारI
🍱राजस्थान की प्रसिद्ध दाल बाटी चूरमा
ढाबे वाली मसालेदार उड़द, अरहर तड़का दाल
बाफला बाटी हम बाफला बाटी स्टीम कर के पकाते हैं
बाफला बाटी
सामग्री -
2 कप गेहूं का आटा
1/2 कप रवा (सूजी)
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच सौंफ
1 चम्मच साबुत धनिया
1/2 कप देसी घी
रेसिपी- सबको एक कटोरी में अच्छे से मिक्स करेंगे और गुनगुने पानी से आटा लगाएंगे... 15 मिनट कवर कर के रख देंगे ... बाटी के शेप देंगे . स्टीम करने के लिए रखेंगे... जैसा ढोकला स्टीम करते हैं वैसे ही स्टीम करना है. 20 मिनट.... बाहर निकल के थोड़ी देर रख देंगे.. कढ़ाई में घी गरम करेंगे... बाटी को कट कर ले और गोल्डन होने तक फ्राई कर लेंगे.. बाफला बाटी तैयार है.. इसे आप दाल, बेसन गट्टा, कड़ी, अचार आदि के साथ ऐसे भी खा सकते हैं.... ये गरम जितनी अच्छी लगती है, उतनी ही ठंडी भी अच्छी लगती हैI