MKSEI Allahabad,India

MKSEI Allahabad,India This is an institution for the past 20 years has been working faithfully and honestly and is committed to do so...

21/03/2025
29/06/2023

MKS EDUCATIONAL INSTITUTE ‼️Top 10 TODAY CURRENT AFFAIRS QUESTIONS ‼️

Q. स्टार्टअप इकोसिस्टम वैश्विक सूची' - हाल ही में जारी में कोन शीर्ष पर रहा है?

उत्तर - सिलिकॉन वेली।

प्रश्न 2 - हाल ही में EUI द्वारा जारी ग्लोबल लिवेलिलिटी इंडेक्स में कौन शीर्ष पर रहा है?

उत्तर - वियना ।

प्रश्न 3 हाल ही में GIFT सिटी लिमिटेड के - चैयरमेन के रूप में किसे नामित किया गया है?

उत्तर - हसमुख अधिया ।

प्रश्न 4 - हाल ही में उत्तर भारत के पहले 'स्किन बैंक' का उद्धघाटन कहां हुआ है?

उत्तर - नई दिल्ली।

प्रश्न 5 - किस राज्य सरकार द्वारा अभी हाल ही में विट्ठल रुक्मणि वारकरी बीमा छात्र योजना शुरू की है?

उत्तर - महाराष्ट्र ।

प्रश्न 6 हाल ही में UNWTO और किस देश ने - पर्यटन में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है?

उत्तर - भारत।

प्रश्न 7 हाल ही में कौन सी राज्य सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने LADCS लागू किया है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 8 - हाल ही में प्रतिष्ठित 'प्रोफेसर कोठापल्ली जयशंकर पुरस्कार' किसे दिया गया है?

उत्तर - आचार्य एन गोपी ।

प्रश्न 9 - कहां पर हाल ही में एक पुरातत्वविद द्वारा मध्य पाषाण युग रॉक पेंटिंग की खोज की गयी है?

उत्तर - आंध्र प्रदेश ।

प्रश्न 10 भारत का सबसे आकर्षक नियोक्ता - ब्रांड हाल ही में कौन सा बना है?

उत्तर - टाटा पावर।

MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
‼️Top 10 TODAY CURRENT AFFAIRS QUESTIONS‼️

Q. Who has topped the recently released 'Startup Ecosystem Global List'?

Answer – Silicon Valley.

Question 2 - Who has topped the Global Liveability Index released by EUI recently?

Answer - Vienna.

Ques 3 Who has been named as the Chairman of GIFT City Limited recently?

Answer – Hasmukh Adhia.

Question 4 - Where has North India's first 'Skin Bank' been inaugurated recently?

Answer - New Delhi.

Question 5 - Which state government has recently launched the Vitthal Rukmani Varkari Bima Chhatra Yojana?

Answer - Maharashtra.

Question 6 Recently UNWTO and which country have signed an agreement to increase cooperation in tourism?

North India.

Question 7 Which state government has recently implemented LADCS to provide free legal aid to the poor?

Answer – Uttar Pradesh.

Question 8 - Who has been given the prestigious 'Professor Kothapalli Jaishankar Award' recently?

Answer - Acharya N Gopi.

Question 9 - Where has the Middle Stone Age rock painting been discovered by an archaeologist recently?

Answer – Andhra Pradesh.

Q10 Which of the following has become India's Most Attractive Employer - Brand recently?

Answer – Tata Power.

MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
By:- AMBUJ SRIVASTAVA

25/02/2023

MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Q.1. ग्राम पंचायत का निर्वाचन कराना किस पर निर्भर करता है?
Ans. – राज्य सरकार पर

Q.2. राज्य में ‘राष्ट्रपति शासन’ से तात्पर्य राज्य में किसके शासन से है?
Ans. – राज्य के राज्यपाल के

Q.3. राष्ट्रपति राज्यों में किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति शासन आरोपित करता है?
Ans. – अनुच्छेद 356

Q.4. राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
Ans. – भारत का उपराष्ट्रपति

Q.5. भारतीय संविधान किसको हटाने की व्यवस्था प्रदान नहीं करता है?
Ans. – राज्यपाल

Q.6. कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से कौन हटा सकता है?
Ans. – संसद द्वारा महाभियोग लगाकर

Q.7. भारत के प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है?
Ans. – राष्ट्रपति

Q.8. राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है?
Ans. – लोकसभा, राज्यसभा तथा विधानसभा के सदस्य

Q.9. लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है?
Ans. – संसद सत्र शुरू होने पर

Q.10. कौन-सा अधिकार केवल राज्यसभा को प्राप्त है?
Ans. – नवीन अखिल भारतीय सेवाओं को शुरू करने का अनुमोदन करना

Q.11. राष्ट्रपति की मुत्यु होने या इस्तीफा देने पर राष्ट्रपति के कार्यालय का कार्यभार का पालन उपराष्ट्रपति कब तक करेंगे?
Ans. – अधिकतम छ: महीने की अवधि तक

Q.12. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था?
Ans. – 26 नवम्बर, 1949

Q.13. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में क्या लिखा है?
Ans. – हम भारत के लोग अपनी संविधान सभा में इस संविधान को अपनाते हैं, अधिनियमित करते हैं और इसे स्वयं को प्रदान करते हैं

Q.14. बिक्री कर कौन लगाता है?
Ans. – राज्य सरकार

Q.15. भारत के सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमाण्डर कौन होता है?
Ans. – राष्ट्रपति
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE

Q.16. केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद् किसके लिए उत्तरदायी होती है?
Ans. – लोकसभा

Q.17. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
Ans. – लोकसभा अध्यक्ष

Q.18. राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है?
Ans. – 30 वर्ष

Q.19. किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल के रूप में किसको मान्यता दी जाती है?
Ans. – यदि उसे चार या अधिक राज्यों में राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी गई हो

Q.20. संविधान के किस अनुच्छेद में संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार प्रदान किया गया है?
Ans. – अनुच्छेद 368
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE

Q.21. भारत में सर्वोच्च नायालय के जजों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है?
Ans. – 65 वर्ष

Q.22. संविधान का अनुच्छेद-370 किस राज्य पर लागू होता है?
Ans. – जम्मू-कश्मीर

Q.23. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19 प्रदान करता है
Ans. – 6 स्वतन्त्रता

Q.24. राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में होते हैं
Ans. – संसद तथा राज्य विधान मण्डल के चयनित सदस्य

Q.25. राष्ट्रपति राज्यपाल की नियुक्ति में किसकी सलाह देता है?
Ans. – प्रधानमंत्री की

Q.26. अवित्तीय विधेयक को राष्ट्रपति कितनी बार लौटा सकता है?
Ans. – एक बार

Q.27. संविधान के उद्देशिका में क्या वर्णित है?
Ans. – समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतन्त्रात्मक गणराज्य

Q.28. किस संवैधानिक संशोधन बिल द्वारा भारत में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी?
Ans. – 61वाँ

Q.29. संविधान के अनुसार लोकसभा के स्पीकर को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है?
Ans. – सदन के सभी सदस्यों के बहुमत द्वारा प्रस्ताव पारित हो

Q.30. भारतीय संविधान के अधिकांश उपबन्धों का संशोधन किया जा सकता है?
Ans. – अकेली संसद द्वारा
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
Presented by-AMBUJ SRIVASTAVA

10/02/2023

MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. सांची के स्तूप का निर्माण किसने कराया
-- अशोक ने

2. मेगस्थनीज ने किसके दूत के रूप चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में
आया था
-- सेल्यूकस

3. मुद्रा राक्षस किसने लिखी थी
-- विशाखदत्त

4. अशोक ने अपने पुत्र महेन्द्र व पुत्री संघमित्रा को कहां भेजा
-- श्रीलंका

5. कौनसा मौर्य सम्राट जैन धर्म ग्रहण करके श्रवण बेलगोला
चला गया
-- चन्द्रगुप्त मौर्य

6. अन्तिम मौर्य समा्रट कौन था
-- बृहद्रथ

7. महाभाष्य के लेखक
-- पंतजलि

8. पंतजालि किसके दरबार में था
-- पुष्यमित्र शुंग के

9. कनिष्क किस वंश का शासक था
-- कुषागवंश का

10. कनिष्क की राजधानी कहां थी
-- पुरूषपुर

11. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है?
-- अरुणाचल प्रदेश

12. भारत का सर्वोच सम्मान कौन सा है?
-- भारत रत्न

13. भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
-- इंदिरा गाँधी (1971 में)

14. भारत में मानसून सबसे पहले कहा आता है?
-- केरल राज्य में (जून के प्रथम सप्ताह में)

15. भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस स्थान पर हुआ था?
-- बोधगया

16. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
-- लार्ड विलियम बैंटिक

17. चन्द्रमा पर मानव भेजने वाला प्रथम देश कौन है?
-- संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A)

18. रतौंधी किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
-- विटामिन A के कारण

19. कागज का अविष्कार किस देश ने किया?
-- चीन (China) ने

20. सौर प्रणाली के खोजकर्ता कौन है?

-- कॉपरनिक्स
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
21. हिंदी भाषा की लिपि कौन सी है?
-- देवनागरी लिपि

22. इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है?
-- मधुमेह के इलाज में

23. भारत में सर्वाधिक वर्षा कहा होती है?
-- मासिनराम (मेघालय) में

24. भारत की पहली महिला शाशिका कौन थी?
-- रजिया सुल्तान बेगम

25. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?
-- जॉन लोगी बेयर्ड ने

26. जलियावाला बाग हत्याकांड कहा और कब हुआ था?
-- अमृतसर (1919 ई०) में

27. सर्वाधिक चमकीला एवं गर्म ग्रह कौन सा है?
-- शुक्र ग्रह

28. भारत-पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा कौन सी है?
-- रेडक्लिफ रेखा

29. मछलिया अपना साँस किसकी सहायता से लेती है?
-- गलफड़ो की सहायता से

30. भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी?
-- सरोजनी नायडु
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE

26/01/2022

MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
Happy Republic Day

26 जनवरी 2022 को भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गा। आज ही के दिन साल 1950 में देश को अपना संविधान प्राप्त हुआ था। आजादी के करीब ढाई सालों बाद देश को अपना संविधान मिला था, जिसकी रूप रेखा संविधान सभा में पहली बार डॉक्टर बीआर अंबेडर ने साल 1948 में पेश की थी। यूं तो संविधान 26 नवंबर, 1949 को ही तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीनों बाद यानी 26 जनवरी को लागू किया गया था।
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
संविधान के लागू होने के बाद इसके निर्माताओं का विचार था कि इसे ऐसे रूप में मनाया जाए, जिसका संबंध पहले से ही राष्ट्रीय गौरव से हो। ऐसे में 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर भारत की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सैन्यकर्मियों की परेड के साथ-साथ राज्यों की झाकियां और तरह-तरह के नृत्य भी पेश किये जाते हैं।
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
इस खास दिन टीवी पर भी देशभक्ति की कई शानदार फिल्में दिखाई जाती हैं। लेकिन इन सबसे इतर गणतंत्र दिवस को देशभक्ति से ओत-प्रोत कुछ संदेशों को परिजनों व सहकर्मियों से साझा करके और भी खास बनाया जा सकता है, जो इस प्रकार है- MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान
भारत माता की जय
हैप्पी रिपब्लिक डे ।।
कोई हस्ती कोई मस्ती कोई चाह पे मरता है
कोई नफरत कोई मोहब्बत कोई लगाव पे मरता है
यह देश है उन दीवानों का यहां
हर बंदा अपने हिंदुस्तान पे मरता है!!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
ना पूछो ज़माने से
कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।।
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल कर देख लेना,
कैसे होती है हिफाज़त मुल्क की,
कभी सरहद पर चल कर देख लेना।
जय हिंद, जय भारत।।

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस 2022 की बधाई।।
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे…
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
MKS EDUCATIONAL INSTITUTE

03/07/2017
22/06/2017
18/06/2017

Hahahahaha

18/05/2017

कई इतिहासकार भी इन शब्दों के मायनों से अंजान थे।

13/05/2017

Very informative....

कल दफ़्तर से निकल ही रहा था कि मेरी निगाह टीवी स्क्रीन पर पड़ी और मेरे कदम ठिठक गए।
ख़बर चल रही थी कि बड़ौदा में एक दूल्हे की शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वो अपने दोस्त के कंधे पर था और खुशी से झूम रहा था, अचानक वो बेहोश हुआ और मर गया।
हमारे लिए ये खबर थी। एक सनसनीखेज़ खबर। जब कोई मर जाता है तो हमें लगता है कि ये खबर है। हमें ज़िंदगी में उतना रस नहीं मिलता, जितना मौत में मिलता है। सभी पत्रकारों के लिए ये ख़बर थी, लेकिन मेरे लिए दुख था, अफसोस था, शोक था, क्रोध था।
2 अप्रैल 2013 को मेरे पास पुणे से एक अनजान व्यक्ति का फोन आया था और उसने मुझसे सिर्फ इतना पूछा था कि क्या आप संजय सिन्हा बोल रहे हैं? मेरे हां कहते ही उसने कहा था शायद आपके छोटे भाई की तबियत बहुत खराब हो गई है। वो कुर्सी पर बैठे-बैठे ही लुढ़क गए हैं। फोन करने वाले ने मुझसे कहा नहीं था, लेकिन मैंने सुन लिया था कि वो कह रहा था कि उसकी सांस बंद हो गई है।
मेरा जवान भाई, जो कभी बीमार नहीं पड़ा, साठ सेकेंड में इस संसार को छोड़ कर चला गया था। सबने कहा था, मैंने मान लिया था कि उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा था और वो बच नहीं पाया। सबने कहा था मैंने मान लिया था कि जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में है।
भाई की मौत को मैं सह नहीं पाया था। मैं कई डॉक्टरों से मिला। अपने दिल का हाल बताया। बताया कि भाई के जाने के बाद मेरी जीने की चाहत ही नहीं बची। डॉक्टरों ने मुझे ज्ञान दिया। मुझे बताया कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। और एक डॉक्टर ने मुझसे कहा कि मरना तो एक दिन सबको है, लेकिन सोचिए कि कितनों को ऐसी मौत नसीब होती है, जिसमें कोई तकलीफ नहीं हुई और हंसता-खेलता वो संसार से चला गया।
डॉक्टर ने मुझे समझाने को समझा दिया था, लेकिन मैंने अपने भाई की मौत की सच्ची वज़ह जाननी चाही। मैंने देश-विदेश में कई लोगों से बात की। बीमारी की तह तक गया।
आपको याद होगा कि मैंने पहले भी इस पर कहानी आपको सुनाई थी। मैंने लिखा था कि दिल्ली के पास नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में साल भर पहले एक आईएएस अधिकारी की ऐसे ही मृत्यु हो गई थी। वो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रेस्त्रां में खाना खा रहे थे कि अचानक गिरे, सांस रुकी और दिल सदा के लिए बंद हो गया। उनकी पत्नी ने एंबुलेंस और डॉक्टर को फोन किया था, पर वो बहुत पहले मर चुके थे। ठीक वैसे ही जैसे मेरे भाई की मौत हो गई थी। ठीक वैसे ही जैसे एक दिन बैठे-बैठे फिल्म स्टार संजीव कुमार की हो गई थी। अमजद खान की हो गई थी। शफी इमामदार की हो गई थी। विनोद मेहरा की हो गई थी। पौराणिक कहानियों में सत्यवान की हो गई थी। सत्यान की पत्नी सावित्री तो अपने पति की अचानक हुई मौत को सह नहीं पाई थी और उसकी छाती पर सिर पटक-पटक कर वो खूब रोई थी। कहते हैं कि उसकी चीख-पुकार और शव की छाती पर सिर पटकने से यमराज़ भी घबरा गए थे और उन्हें उसके पति की आत्मा को लौटाना पड़ा था।
सोचिए, सावित्री ने एंबुलेंस को फोन करने में, डॉक्टर को या वैद्य को बुलाने में जरा भी समय ज़ाया नहीं किया था। उसने पति की छाती पर सिर पटकना शुरू कर दिया था। ज़ोर-ज़ोर से हाथ मारने लगी थी और पति की सांसें लौट आईं थीं। दुनिया ने मान लिया कि वो सती-सावित्री थी, इसलिए वो भगवान से लड़ कर अपने पति की जान लौटा लाई थी।
काश हमारे हुक्मरान पौराणिक कहानियों को पढ़ कर ही सही, उन्हें तर्क की कसौटी पर कसने की सोचते और हमारे बच्चों को ये सब पढ़ाते, तो कल शाम बड़ौदा में दोस्त के कंधे पर नाचते हुए सैकड़ों आदमियों की मौजूदगी में दूल्हे की मौत नहीं हुई होती। मेरे छोटे भाई की मौत फोन करने वाले की आंखों के आगे नहीं हुई होती। संजीव कुमार, शफी इमामदार, अमजद खान, विनोद मेहरा की मौत भी नहीं हुई होती।
काश हमारे हुक्मरान असली पढ़ाई का मतलब समझते और उसे स्कूल की किताबों में पढ़ना अनिवार्य कर देते! काश वो मौत के आगे जीवन के मोल को समझते! अगर वो समझते तो मिडल स्कूल में बच्चों की प्राथमिक चिकित्सा की पढ़ाई के सिलेबस में इसे शामिल करा देते। बच्चों को स्कूल में पढ़ा दिया जाता कि इस तरह अगर किसी की सांस रुक जाए, दिल की धड़कन बंद हो जाए तो इसे हार्ट अटैक नहीं कहते, बल्कि हार्ट फेल होना कहते हैं। इसे सडेन कार्डियक अरेस्ट कहते हैं। ये किसी को भी हो जाए, तो आदमी बच सकता है। पर बचने के लिए कुछ मिनट का ही समय होता है। उसमें करना कुछ नहीं होता, बस सावित्री आसन से उसकी छाती के बीच में दोनों हाथों को बांध कर ज़ोर-ज़ोर से मारना होता है। अधिकतर मामलों में सांस लौट आती है। आदमी जी उठता है।
मैं सुनी-सुनाई बात नहीं कर रहा। मैंने खुद इस प्रयोग को एक बार जयपुर से दिल्ली आते हुए बहरोड में किया है। मेरी बस में सवार एक लड़की मेरी आंखों के आगे खड़ी-खड़ी गिरी थी। भीड़ उसे घेर कर खड़ी हो गई थी। सब लोग कह रहे थे कि कोई डॉक्टर को फोन करो। पर क्योंकि अपने भाई को खोने के बाद मैंने इस विषय को गंभीरता से पढ़ा था और समझा था, तो मैंने उसकी नाक पर हाथ लगाया, सांस बंद हो चुकी थी। दिल तो छू कर देखा तो धड़कन रूकी हुई थी। मैंने एक चांस लिया था कि सावित्री आसन से उसकी छाती के बीच में अपने दोनों हाथों ज़ोर-ज़ोर से मारा। साठ सेकेंड से भी कम वक्त लगा था, यमराज को उसकी जान लौटानी पड़ी थी। पचास लोगों की मौजूदगी में उसका दिल फिर धड़कने लगा था। ये कहानी भी मैं पहले आपको सुना चुका हूं। कुछ देर में ही वहां एक डॉक्टर भी चले आए थे और उन्होंने सबके सामने यही कहा था कि अगर उसके साथ ऐसा नहीं किया जाता तो वो मर ही चुकी थी। उसे सडेन कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
मेरी कहानी सुनने के बाद आज आप एक बार फिर गूगल पर जाकर सडेन कार्डियक अरेस्ट और सावित्री आसन के बारे में पढ़िएगा और फिर संजय सिन्हा के इस गुस्से को जायज़ ठहराइएगा कि हमारे हुक्मरान किस तरह ज़िंदगी के पाठ को लोगों को नहीं पढ़ने देते। जो सबक अमेरिका के स्कूलों में हर बच्चे को पढ़ाया जाता है, आम आदमी को ऐसी स्थिति में जिस मशीन से शॉक देना होता है, उस मशीन को चलाना सिखाया जाता है, उसे हम समझने की कोशिश भी नहीं करते। हम अंग्रेजी पढ़ते हैं, पर जीवन को नहीं पढ़ते।
हमारे हुक्मरानों के लिए असल में ज़िंदगी का मोल है ही नहीं। होता तो वो ऐसे विषयों को पढ़ाई में शामिल कराते। पर फुर्सत किसके पास है जीवन का पाठ पढ़ने की। प्रेम का पाठ पढ़ने की। रिश्तों का पाठ पढ़ने की। हमें तो नफरत का पाठ पढ़ाने में मज़ा आता है। हमें मौत का पाठ पढ़ाने में मज़ा
थोड़े से अफसोस के बाद इसे ईश्वर की मर्जी कह कर अपने काम में लग जाइएगा।
आपको नहीं रोना है। रोना उनको है जिनके अपने चले जाते हैं, ज़रा सी अज्ञानता से, ज़रा सी लापरवाही से। जैसे मैं रो रहा हूं।
Sanjay Sinha

Address

808 Dariyabad
Allahabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MKSEI Allahabad,India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share