Qeritica The art Gallery

Qeritica The art Gallery Qeritica is an art gallery in Varanasi India ..working as non profit Organization .

around 1000 Sq fit space At Assi Ghat ...camps, symposium, exhibition, educational classes for young, art competition, and cash support to young artist. Qeritica art gallery in Varanasi India ..working as an autonomous unit of Qeritica Foundation,( non Govt. Organization) At Assi Ghat Holdings camps, symposium, exhibition, educational events for Contemporary Art and support to young artists. Yoge

sh Agrawal is promoter and S.K.Nag is the curator and secretary Qeritica art foundation

We request all the art lover please join us to enjoy contemporary art ..

13/10/2025
29/09/2025

कलाकार राजकुमार जी की प्रस्तुति Qeritica The art Gallery

12/09/2025

Haldi Utsav, Solo photography exhibition by Dharmesh Parekh of Vadodara . Date 12 Sept to 14th September 2025.

12/09/2025

,

गुजरात ललित कला अकादमी के सौजन्य से दो ख्यातिनाम छाया चित्रकार श्री प्रकाश लोखंडे और शैलेन्द्र गोसाईं के छाया चित्रों की...
09/09/2025

गुजरात ललित कला अकादमी के सौजन्य से दो ख्यातिनाम छाया चित्रकार श्री प्रकाश लोखंडे और शैलेन्द्र गोसाईं के छाया चित्रों की एकल चित्र प्रदर्शनी क्रमशः "नारी" और "चित्रायनम" का आयोजन कृतिका फाउंडेशन एंड द आर्ट गैलरी, वाराणसी के खंड अ और खंड ब में हुआ जिसका उद्घाटन आज अपराह्न 12: बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय की संकाय प्रमुख प्रोफेसर उत्तमा दीक्षित, बीएल्डब्ल्यू के महिला कल्याण संगठन की सदस्य श्रीमती प्रियंका प्रवीण, वरिष्ठ फोटोग्राफर सुरेश खैरे, संगीत विशेषज्ञ डॉ0 प्रेम नारायण सिंह, वरिष्ठ चित्रकार राणा शेरू सिंह एवं आईसीसीआर में एंपेनल्ड कल्चरल फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ शशि कांत नाग ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

भारत मे नारी के जितने भी सामान्य रूप दृष्टिगत होते हैं समाज के चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं नारी के बिना इस समाज का विकास संभव नहीं है और शैलेन्द्र गोसाईं की दृष्टि में नारी के सामाजिक जीवन की सामान्य गतिविधियों की सौंदर्यात्मक प्रस्तुति हुई है जो उत्कृष्ट कला साधक की पहचान है। प्रकाश लोखंडे के छायाचित्रों में मानव जीवन के विविध स्वरूप दिखाई देते हैं जिसमें आर्किटेक्चर और सामाजिक गतिविधियों सभी समग्र रूप से अपने सौंदर्य बोध को प्रकट कर रही है- उपरोक्त कथन प्रोफेसर उत्तमा दीक्षित ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहीं।
विख्यात छाया चित्रकार और फोटोशॉप के महारथी श्री सुरेश खैरे ने कहा कि गुजरात के कलाकारों के द्वारा काशी की धरती पर प्रदर्शनी करने से उन्हें भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हुआ यहां की कला विद्यार्थियों के लिए फोटोग्राफी के और उसके एडिटिंग के संदर्भ में नए दृष्टिकोण के बारे में जानकारी होगी ऐसी संभावना है।

डॉ शशि कांत नाग ने बताया कि भारत में इस समय विकसित भारत 2047 को लक्ष्य कर कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है और काशी का महत्वपूर्ण योगदान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री "श्री नवीन चंद्र रामगुलाम के काशी में आगमन पर उनके स्वागत के निमित्त क्युरिटीका फाउंडेशन एंड द आर्ट गैलरी, अस्सी, वाराणसी में गुजरात के ख्यातिनाम फोटोग्राफर एवं चित्रकारों की एकल प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 9 सितंबर से ही लगातार 17 सितंबर 2025 तक है। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हम अपने देश में उनका स्वागत करते हैं। आज उद्घाटित दो छाया चित्रकारों की प्रदर्शनी का समापन 11 सितंम्बर को होगी।

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सेवानिर्मित प्राध्यापक एवं कलाकार श्री विजय सिंह काशी के उद्योगपति श्री श्याम कृष्ण अग्रवाल, उत्तर प्रदेश अपराध प्रतिरोध समिति के काशी प्राप्त अध्यक्ष श्री राजेश सिंह संगीत विद्या के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम नारायण सिंह छाया चित्रकार श्री विनय रावल श्री मनीष खत्री आदि उपस्थित थे।
प्रदर्शनी अपराह्न 12 बजे से संध्या 7 बजे तक दर्शकों के अवलोकन के लिए खुली है।

Address

B1/85, Near Mumukshu Bhavan, Assi
Varanasi
221005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Qeritica The art Gallery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Museum

Send a message to Qeritica The art Gallery:

Share