Shri Madan Mohan ji temple trust karauli

  • Home
  • Shri Madan Mohan ji temple trust karauli

Shri Madan Mohan ji temple trust karauli This is the official page of the Madan Mohan Ji temple Trust located in Karauli district.

Here you will have the live streaming of Shri Madan Mohan Ji Maharaj, along with his darshan benefits.

श्री मदन मोहन जी महाराज एवं श्री गोपाल जी महाराज के भक्तों हेतु एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की जा रही है। ऋतु परिवर्तन एवं ...
01/04/2026

श्री मदन मोहन जी महाराज एवं श्री गोपाल जी महाराज के भक्तों हेतु एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की जा रही है। ऋतु परिवर्तन एवं परंपरा के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026) से ठाकुर जी की सेवा एवं दर्शनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
​ग्रीष्मकालीन बेला के आगमन के साथ, श्री मदन मोहन जी महाराज की दिनचर्या अब नए समयानुसार संचालित होगी:





#बृज

आदरणीय दरबार साहब के आदेशानुसार श्री कैलादेवी मंदिर में आयोजित चैत्र नवरात्रि महापर्व पर मां के दर्शनों को आने वाले श्रद...
18/03/2026

आदरणीय दरबार साहब के आदेशानुसार श्री कैलादेवी मंदिर में आयोजित चैत्र नवरात्रि महापर्व पर मां के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए , श्री मदन मोहन जी मंदिर प्रांगण में श्री मदन मोहन जी महाराज के दर्शनों की अवधि में वृद्धि की गई है जोकि 1 अप्रैल तक निर्धारित रहेगी।

Jai Shri Madan Mohan Ji Maharaj.Time update till Chaitra purnima
10/03/2026

Jai Shri Madan Mohan Ji Maharaj.Time update till Chaitra purnima




02/03/2026

श्री मदन मोहन जी फागोत्सव 🙏🙏

01/03/2026

करौली की पावन धरा पर श्री मदन मोहन जी मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और असीमित आनंद अनूठा संगम फागोत्सव का आयोजन किया गया , जिसने हर हृदय को दिव्य अनुभूति से सराबोर कर दिया। आराध्य प्रभु श्री मदन मोहन जी महाराज के मंदिर प्रांगण में आयोजित इस भव्य 'फागोत्सव' में आस्था का वह सैलाब उमड़ा, पूरा परिसर 'मदन मोहन जी महाराज' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और पुष्प होली एवं रास की प्रस्तुति ने सभी भक्तों को भक्ति के रंग में रंग दिया।
आदरणीय महारानी सा ने स्वयं मंदिर प्रांगण में पधारकर फाग उत्सव में भाग लिया। उनकी उपस्थिति ने करौली की गौरवशाली परंपरा और जन-सामान्य की अटूट श्रद्धा के उस सुंदर सेतु को जीवंत कर दिया, जो हमारी अनमोल सांस्कृतिक विरासत की पहचान है।
समस्त करौली वासियों ने एकजुट होकर जिस उल्लास और सौहार्द के साथ अपने श्री मदन मोहन जी महाराज के संग होली खेली, वह सामाजिक समरसता का एक अनुपम उदाहरण है। ढप और चंग की थाप पर गूंजते पारंपरिक फाग गीतों ने माहौल को इतना सजीव और भक्तिमय बना दिया कि साक्षात ब्रज की होली का दृश्य करौली के इस आंगन में जीवंत हो उठा। यह आयोजन मात्र एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और प्रेम की वह अविरल धारा थी, जिसने हर श्रद्धालु के मन को परम सुख और शांति से आप्लावित कर दिया।



फोटोग्राफी:-

फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिनांक 3 मार्च 2026 को ग्रतोदय चंद्र ग्रहण होगा , चंद्र ग्रहण का सूतक दिनांक 3 मार्च 2026 को...
23/02/2026

फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिनांक 3 मार्च 2026 को ग्रतोदय चंद्र ग्रहण होगा , चंद्र ग्रहण का सूतक दिनांक 3 मार्च 2026 को प्रातः 6:45 पर आरंभ होकर मोक्ष सांय काल 6:47 तक रहेगा , इसी कारण श्री मदन मोहन जी महाराज की सेवा का समय 3 मार्च 2026 को निम्न प्रकार रहेगा ,

बृज की अलौकिक होली महोत्सव पर श्री मदन मोहन जी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सभी श्री जी के भक्तों एवं दर्शनार्थियों से विन्रम ...
23/02/2026

बृज की अलौकिक होली महोत्सव पर श्री मदन मोहन जी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सभी श्री जी के भक्तों एवं दर्शनार्थियों से विन्रम आग्रह किया जाता है कि हुड़दंग एवं अव्यवस्थाओं से बचते हुए आराध्य श्री मदन मोहन जी के दर्शनों को और होली महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं विन्रम भाव से अनुभव करें ।
#ब्रजकीहोली

मदन मोहन जी मंदिर प्रांगण में लगा R O प्लांट का उद्घाटन आज महारानी सा ने किया l आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की ह...
15/02/2026

मदन मोहन जी मंदिर प्रांगण में लगा R O प्लांट का उद्घाटन आज महारानी सा ने किया l
आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभाशीष । आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री मदन मोहन जी के भक्तों के लिए श्री मदन मोहन मंगला भक्त मंडल करौली द्वारा श्री मदन मोहन जी मंदिर ट्रस्ट के के प्रांगण में 1000 लीटर क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है , जहां नवनिर्मित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का विधि-विधान से महारानी सा के द्वारा उद्घाटन संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में हमारे साथ युवराज सा एवं अन्य प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे। हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाएं सदैव सर्वोपरि है।
मंगला समिति के सदस्य श्री विष्णु गोयनका,सुरेश चंद्र अग्रवाल,देवीलाल जी,महेंद्र बना,हुकुम गुप्ता, रामबाबू जी पीटीआई आदि का मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक श्री मलखान पाल जी और उप-प्रबंधक श्री भूपेंद्र पाल जी द्वारा प्रसाद आदि देकर सम्मानित किया गया l
दूर-दराज से आने वाले हजारों भक्तों को अब मंदिर परिसर में ही शुद्ध और शीतल पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, हम सभी अपने आराध्य श्री मदन मोहन जी महाराज के चरणों में समर्पित रहते हुए उनके दर्शनार्थियों की सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

श्री मदन मोहन जी महाराज के पाटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।आज करौली के लिए बड़े ही सौभाग्य और हर्ष का दिन है! हमारे आराध्...
20/01/2026

श्री मदन मोहन जी महाराज के पाटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।
आज करौली के लिए बड़े ही सौभाग्य और हर्ष का दिन है! हमारे आराध्य ठाकुर श्री मदनमोहन जी आज अपने वर्तमान मंदिर में विराजने का 278वां वर्ष पूर्ण कर रहे हैं।
माघ सुदी द्वितीया, विक्रम संवत 1805 (सन् 1748) को प्रातः स्मरणीय यदुकुल चंद्रभाल महाराजा श्री गोपाल सिंह के द्वारा श्री मदन मोहन जी को अपनी भक्ति से वशीभूत करके आज ही के दिन करौली विराजा गया था ।
जहां उनके द्वारा मदन मोहन जी के लिए भव्य मंदिर बनाया गया था । मंदिर के मध्य कक्ष में प्रभु मदनमोहन जी, बाएं कक्ष में राधाजी एवं ललिता सखी और दाएं कक्ष में गोपाल जी विराजमान हैं।
आज से ठीक 278 वर्ष पूर्व महाराजा गोपाल सिंह जी ने प्रथम अभिषेक और पाटोत्सव संपन्न कराया था। तब से यह अटूट विश्वास और भक्ति की धारा आज भी हम सब के हृदय में बह रही है।
आइए, आज के इस पावन अवसर पर प्रभु के चरणों में नमन करें और मंगल कामना करें।
🙏 जय श्री मदनमोहन जी की! 🙏

:- श्री मदन मोहन जी मंदिर ट्रस्ट करौली

Address

Old City Karauli

322241

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Madan Mohan ji temple trust karauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your museum to be the top-listed Museum?

Share